SAMASTIPUR: 02 मार्च 2025 को एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपने संस्थान का मनाएगी गौरवशाली 10वीं स्थापना दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SAMASTIPUR: एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस 02 मार्च 2025 को, अपनी गौरवशाली 10वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। उक्त जानकारी एसके मंडल ग्रूप ऑफ इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के चेयरमैन एसके मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दिया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि, यह अवसर न केवल संस्थानिक उपलब्धियों और कठिन परिश्रम का प्रतीक है, बल्कि उन सभी महानुभावों के प्रति आभार भी व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंनें उनके इस सफर को सफल बनाने में अपना अहम योगदान किया है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। श्री मंडल ने यह भी बताया कि, नवाचार को प्रोत्साहित करना व युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि, एक दशक पूर्व स्थापित एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने अथक प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

आज जब वह इस गौरवशाली सफर के 10 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं, तब वह अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, संरक्षकों और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद करते हैं, जिनकी बदौलत यह सफलता संभव हुई है।

इस दौरान उन्होंने सभी लोगों के नाम संबोधन देते हुए बताया कि, इस विशेष अवसर पर, प्रेरणादायक सफर के एक और महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बनें, और इस दिन को अविस्मरणीय बनाएं।

इस उत्सव को और भी यादगार बनाने के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। यह उत्सव हमारी प्रेरणा को और भी अधिक बढ़ाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने “मिलन-यात्रा” का किया आगाज! टीम मेंबर के द्वारा वितरित किए गए अनुदान स्थल का लिया जायजा! पिड़ित लोगों से किया मुलाकात! पिड़ित लोगों ने कहा “राजू सहनी मेरे लिए भगवान का अवतार।

🔴 बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर पीओ बने भ्रष्टाचार के जनक! कागज पर करवाते हैं काम! सूटकेस में भरकर लेते हैं दाम! पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा योजनाओं में लूट की छूट दे रखे हैं खुलेआम। बाल-मजदुरों से भी लिया जाता है मनरेगा में काम

Buzz4 Ai

युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने “मिलन-यात्रा” का किया आगाज! टीम मेंबर के द्वारा वितरित किए गए अनुदान स्थल का लिया जायजा! पिड़ित लोगों से किया मुलाकात! पिड़ित लोगों ने कहा “राजू सहनी मेरे लिए भगवान का अवतार।